मऊगंज पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। पुलिस अधीक्षक मऊगंज रसना ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे व एसडीओपी मऊगंज श्रीमती अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में मऊगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल व मऊगंज पुलिस टीम ने नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वही मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि दिनांक 02/11/2024 को फरियादिया ने मऊगंज थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि हमारी बच्ची के साथ आरोपी इंद्रमणि सोधिया पिता जगन्नाथ सोधिया उम्र 62 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 मऊगंज ने बलात्कार किया। वही मऊगंज पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया। जिसमे पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई मे महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक, पटेल, उप निरीक्षक प्रज्ञा राजेश पटेल, प्र.आर. राजेंद्र सिंह, आरक्षक जयप्रकाश तिवारी आरक्षक अरविंद मेहरा प्रमोद पटेल महिला आरक्षक आकांक्षा सिंह नितिन शुक्ला का विशेष योगदान रहा।