बड़ी खबरसिंगरौली

डोड़की पंचायत के बरघटिया व सरईहवा टोला में आज तक नही पहुंची बिजली

8 वर्ष से गड़े हैं बिजली के पोल, 60 घर बिजली से हैं विहिन, जन प्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी से कर रहे फरियाद, फिर भी नही हो रही सुनवाई

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। जिले के जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत डोड़की के बरघटिया व सरईहवा टोला में आठ वर्ष से बिजली के पोल गड़े हुये हैं। लेकिन आज तक बिजली की तार नही लगे। लगभग आधा सैकड़ा से ऊपर घर है। जो बिजली विहिन पड़े हुये हैं। आम जनता जन प्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के यहां फरियाद कर रहे हैं। इसके बावजूद आज तक उक्त गांवों को बिजली नसीब नही हो पाई है। ग्राम पंचायत डोड़की के बरघटिया टोला एवं सरईहवा टोला के निवासी दिलीप कुमार मिश्रा, जगभान यादव, जगदीश यादव, हरिलाल साकेत, प्रेमलाल साकेत, विजय बहादुर सिंह, योगेन्द्र मिश्रा, रमाकान्त मिश्रा सहित दो दर्जन से ऊपर ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग सिंगरौली को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि बरघटिया व सरईहवा टोला में आज तक विद्युतीकरण नही हो पाया है। यहां वर्ष 2018 में लगभग 7 वर्ष पहले खम्भे खड़े किये गये थे। लेकिन आज तक उक्त खम्भों में केवलीकरण नही हो पाया है। खाली खम्भे की संख्या लगभग 50 से 60 है और 60 घर विद्युत विहिन है। जिस वजह से ग्रामवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। जन प्रतिनिधि भी नही दे रहे ध्यान ग्राम पंचायत डोड़की के बरघटिया व सरईहवा टोला में 2018 में विद्युतीकरण के तहत पोल खड़े किये गये थे। केवलीकरण न होने पर उस समय के तत्कालीन पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल से जनता ने गुहार लगाया था। लेकिन मंत्री जनता के विद्युत की समस्या को नजर अंदाज कर दिया था। वही अब ग्रामीणों ने विधायक से भी शिकायत की। जहां विधायक ने आश्वासन दिया है कि केवलीकरण कराया जाएगा। ग्रामीण जनता प्रशासनिक अधिकारियों के यहां भी दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन आज तक आधा सैकड़ा से ऊपर घर बिजली विहिन हैं। किसानों की फसले सिचाई न होने के चलते चौपट हो रही हैं। विद्यार्थियों का भविष्य अंधेरे में है। इसके बावजूद बिजली विभाग गंभीर दिखाई नही दे रहा है।

इनका कहना:—
पहले जो विद्युतीकरण के तहत काम हुये थे। वह योजना बन्द हो गई है। कई गांव प्रभावित हैं। नई योजना धरती अम्बा के तहत आई है। जो आदिवासियों के लिए है। इसमें भी कई काम होंगे। इसी योजना के तहत जो गांव छुटे हुये हैं। वहां विद्युतीकरण किया जाएगा।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!