बड़ी खबर

फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन

मुंबई एजेंसी।। फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का सोमवार को सात बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। 14 दिसंबर को ही उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अंकुर, निशांत, मंथन जुबैदा, वेलकम टू सज्जनपुर और भूमिका जैसी फिल्मों के लिये चर्चित बेनेगल पेरेलल सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में शुमार किये जाते हैं। श्याम को 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। श्याम बेनेगल की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को बेहतरीन कलाकार दिए। इनमें नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी प्रमुख हैं। जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्युमेंट्री बनाने के अलावा उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक यात्रा, कथा सागर और भारत एक खोज का भी निर्देशन किया। इंदिरा गांधी ने श्याम बेनेगल के बारे में कहा था कि उनकी फिल्में मनुष्यता को अपने मूल स्वरूप में तलाशती हैं। सत्यजीत रे के अवसान के पश्चात श्याम ने उनकी विरासत को संभाला है और इसे समकालीन संदर्भ प्रदान किया है। वह बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स में से एक थे, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। श्याम बेनेगल की फिल्मों के कई कलाकारों के करियर को नई पहचान मिली। उनका जन्म हैदराबाद में साल 1934 में हुआ था।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!