Worldबड़ी खबर

तालिबान को लेकर रूस ने किया बड़ा फैसला, आतंकवादी संगठनों की सूची से हटाया नाम

मॉस्को फॉर्मेट की बैठक में भारत भी शामिल

एजेंसी मॉस्को।। अफगानिस्तान पर शासन करने वाले तालिबान के लिए रूस से अच्छी खबर है। रूस ने तालिबान को आतंकवादी संगठनों की सूची से हटाने का फैसला किया है। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने रूस के विदेश मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला उच्चतम स्तर पर लिया गया है। अफगानिस्तान पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष प्रतिनिधि जमीर काबुलोव के हवाले से कहा गया कि इस निर्णय को अमली जामा पहनाने के लिए विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के कब्जा करने के बाद से ही रूस धीरे-धीरे उसके साथ संबंध बना रहा है। पुतिन ने इसी साल जुलाई में कहा था कि रूस अफगानिस्तान के तालिबान आंदोलन को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोगी मानता है। हालांकि रूस में आधिकारिक रूप से अभी भी तालिबान को गैरकानूनी संगठनों की लिस्ट में डाल रखा है। किसी भी देश ने औपचारिक रूप से तालिबान को देश के वैध नेतृत्व के रूप में मान्यता नहीं दी है। हालांकि चीन और यूएई ने इसके राजदूतों को स्वीकार कर लिया है। मॉस्को ने साल 2003 में तालिबान को औपचारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित किया था। इसे हटाना अफगानिस्तान के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। शुक्रवार को रूस की राजधानी में अफगानिस्तान को लेकर मॉस्को फॉर्मेट की बैठक चल रही है। इसमें रूस की तरफ से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव हिस्सा ले रहे हैं। भारत भी इस बैठक में शामिल हुआ है। भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त सचिव जेपी सिंह कर रहे हैं। जेपी सिंह इसके दौरा करके तालिबान नेताओं से पहले अफगानिस्तान का मुलाकात कर चुके हैं। शुक्रवार (4 अक्तूबर) को रूस ने पश्चिम से अफगानिस्तान के खिलाफ प्रतिबंध हटाने की अपील की है। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने इस बारे में जानकारी दी है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!