बड़ी खबर
शहडोल पुलिस को मिले 80 नए आरक्षक, विभाग को काम में मिलेगी मदद

ऑपरेशन टाईम्स शहडोल।। पुलिस विभाग को 80 नए आरक्षक की सौगात मिली है। नए आरक्षकों की पदस्थापना के बाद पुलिस विभाग को काफी हद तक काम करने में आसानी होगी। पुलिस लाइन से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार तक 60 आरक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इनका वेरीफिकेशन भी किया जा रहा है। 20 लोगों का आना शेष है। वर्तमान में सभी को पुलिस लाइन में रखा जाएगा। इसके बाद यहां से थानों में भेजा जाएगा। 80 आरक्षकों में महिला एवं पुरुष दोनों शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में स्वीकृत पद के अनुसार बल नहीं होने से विभाग को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई थानों में भी पुलिस बल की कमी से विवेचना में विलंब होता था।