बड़ी खबर

घूसखोर SI गिरफ्तार: केस से निकालने के लिए मांगी थी 10 हजार की रिश्वत, पहली किस्त मिलने से पहले हो गया खेल

ऑपरेशन टाईम्स जबलपुर।। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है। आए दिन सरकारी अधिकारी कर्मचारी घूस लेते पकड़े जा रहे है। ताजा मामला प्रदेश की संस्कारधानी से सामने आया है। जहां एक एसआई को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी SI ने केस से निकालने के एवज में 10 हजार की घूस मांगी थी। जबलपुर के सिविल लाइन थाना में पदस्थ एसआई विनोद दुबे को 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता जहांगीर खान ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि एसआई विनोद दुबे ने एक केस में निकालने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने दबिश देते हुए SI विनोद को रंगे हाथों दबोच लिया। इससे पहले फरियादी और उसके दोस्तों से एक लाख रुपये से ज्यादा की रिश्वत लेने का भी आरोप है। लोकायुक्त डीएसपी सुरेखा परमार ने बताया कि आवेदक जहांगीर खान ने लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि वह एक केस आरोपी है। इससे निकालने के लिए एसआई विनोद दुबे ने 10 हजार रुपये मांगे थे। एसपी के निर्देश पर सत्यापन किया गया। जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके आधार पर आज शुक्रवार को SI विनोद दुबे को पहली किश्त 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आरोपी एसआई विनोद दुबे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!