बड़ी खबर

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन-झारखंड में दोबारा सोरेन सरकार, वायनाड में प्रियंका गांधी की बंपर विजय

ऑपरेशन टाईम्स महाराष्ट्र।। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के परिणाम व रूझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 233 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है या बढ़त बनाए हुए है। राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी 49 से ज्यादा सीटों पर जीत गयी है या आगे है। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में हेमंत सोरेन की झामुमो का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है। 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों व परिणामों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत चुकी है या बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है। इसके अलावा केरल के वायनाड में लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी चार लाख वोट से ज्यादा के अंतर से विजयी हुयी हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री सीएम शिंदे व देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगी कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इससे पहले फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा था एक हैं तो सेफ हैं। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) व एनसीपी (अजित पवार) शामिल है जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस शिवसेना (उद्धव ठाकरे) व एनसीपी (शरद पवार) है। महाराष्ट विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार 65.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।

फडणनवीस बोले ये एकता की जीत है—
फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट के लोगों ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। एक हैं तो सुरक्षित हैं के नारे के अनुरूप सभी वर्गों व समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमारे लिए मतदान किया। यह महायुति सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजीत पवार और रामदास अठावले की जीत है। यह एकता की जीत है। धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश नाकाम रही। हमने दुष्प्रचार को चलने नहीं दिया। एक हैं तो सेफ हैं।

अमित शाह ने शिंदे, अजित व फडणवीस को दी बधाई—
गृहमंत्री अमित शाह ने रुझानों में महायुति के पूर्ण बहुमत मिलने के बाद एकनाथ शिंदेए अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को फोन करके बधाई दी। सीएम शिंदे ने कहा तीनो पार्टियां मिलकर तय करेगी अगला सीएम मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी (भाजपा-शिवसेना शिंदे-अजितद्ध मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। यह एक प्रचंड जीत है। मैंने पहले ही कहा था कि महायुति को प्रचंड जीत मिलेगी। मैं समाज के सभी वर्गों को धन्यवाद देता हूं। मैं महायुति पार्टियों के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं।

झारखंड में फिर सोरेन सरकार—

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का बनना तय है। इंडिया गठबंधन लगातार बढ़त बनाए हुए है। भाजपा गठबंधन 24 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वही जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेटों की फोटो शेयर की और लिखा कि मेरी ताकत। पत्नी कल्पना गांडेय सीट पर 12 हजार वोटों से पिछडने के बावजूद जीत गईं। सरायकेला से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन चुनाव जीते। धनवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी चुनाव जीत गए हैं। गांडेय से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना जीतीं। तीनों सीटों पर रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा बाकी है। हेमंत सरकार के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंहए बन्ना गुप्ताए हफिजुल हसन अंसारीए बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर पीछे चल रहे हैं। सोरेन परिवार के 2 कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन भाजपा, जामताड़ा और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं।

सीएम आवास में हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता—
रुझानों में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा। पहले भी जब हमारी सरकार पर संकट आया था। तब हमने कहा था कि हम पूरे विश्वास के साथ सरकार बनाएंगे। हम एक बार फिर पूरे विश्वास के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस पर्यवेक्षक तारिक अनवर ने कहा कि यह अच्छा है। हम इसकी उम्मीद कर रहे थे। हमारी सरकार ने अच्छा काम किया और समाज के हर वर्ग, खासकर महिलाओं के लिए काम किया। इसलिएए हमें जीत की उम्मीद थी।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!