
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सरई थाना क्षेत्र के तिनगुड़ी चौकी क्षेत्र में देवसर सीधी मार्ग के बहेरहवा गांव के पास गुरूवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकदेव सिंह पिता मणिराज सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी सुरगा पंचायत पेड़रा तथा गजाधर सिंह पिता रंगबिहारी सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी सुरगा पंचायत पेड़रा रिश्ते में फूफा-भतीजा हैं। बाइक से बाजार करने पुरानी देवसर जा रहे थे। उसी दौरान बहेरहवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिससे सुकदेव सिंह पिता मणिराज सिंह उम्र 55 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी जबकि गजाधर सिंह पिता रंगबिहारी सिंह उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बरका व तिनगुड़ी चौकी पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भिजवा दिया जबकि घायल को इलाज हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।।