
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। दिनांक 21/12/2024 को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार रीवा जोन रीवा ने पुलिस लाईन पचौर का वार्षिक निरीक्षण किया। प्रातः 09 बजे पुलिस महानिरीक्षक श्री सिकरवार का पुलिस लाईन पचौर में आगमन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम परेड की सलामी दी गई। तत्पश्चात् प्लाटूनों का निरीक्षण कर उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं परेड द्वारा मार्चपास्ट करते हुये सलामी दी गई। वाहनो का निरीक्षण किया गया।
सैनिक सम्मेलन—
निरीक्षण उपरान्त् सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओ के समाधान हेतु प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया। साथ ही पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियो के मनोबल को बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस लाईन का निरीक्षण—
सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रधान लेखक कक्ष, शस्त्रागार शाखा, स्टोर शाखा व वाहन शाखा, बी.डी.डी.एस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते, एस.डी.ओ.पी. सिंगरौली कृष्णकुमार पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. देवसर राहुल कुमार सैयाम, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी आशीष जैन, रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, सूबेदार आशीष तिवारी एवं समस्थ थाना/चौकी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।।