देशभक्ति जनसेवा के उद्देश्य को लेकर रीवा जोन के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मान समारोह आयोजित
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार रीवा जोन रीवा का विदाई समारोह भी आयोजित

जर्नलिस्ट लक्ष्मण चतुर्वेदी………
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। दिनांक 21/12/2024 को रीवा जोन के पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो हेतु उमंग भवन एनटीपीसी विंध्यनगर में विन्ध्य सम्मान समारोह व पुलिस महानिरीक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकवार रीवा जोन रीवा का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती की पुजा अर्चना कर व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि के रुप में राजेश मिश्रा जी सासंद सीधी/सिंगरौली, विशिष्ट अतिथि बी.एस. जामोद कमिश्नर रीवा जोन, पुलिस महानिरीक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार रीवा जोन रीवा, पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय रीवा क्षेत्र रीवा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.एन. चंद जिला सिंगरौली, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जिला सिंगरौली, जिला पंचायत सी.ई.ओ. प्रभारी कलेक्टर गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, रीवा जोन के राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारी चौकी प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार, पुलिस परिवार के सदस्यो की सादर उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं बल्कि समाज और पुलिस के बीच के रिश्तों को भी मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता दें। समारोह में सभी पुरस्कार विजेताओं की सराहना की गई और उन्हें समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए बधाई दी गई।
सम्मान समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बालीवुड से मशहुर सिंगर अनिल श्रीवास्तव द्वारा म.प्र. प्रदेश पुलिस की कालर ट्यून (जन सेवा की हो निष्ठा देशभक्ति कि है कसम अधिकारो की हो रक्षा तुम्हारे साथ खड़े है हम भारत के दिल की मिट्टी हम म.प्र. प्रदेश पुलिस है हम निर्बल की ताकत है हम म.प्र. पुलिस है हम) भी गाई गई साथ ही देश भक्ति भी गानो पर मनमोहक प्रस्तुति दि गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिकवरा द्वारा भी गीत गाया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया।
दिए गए अवार्डो के नाम—
(1) के.पी.एस. गिल अवार्ड (2) राजा वेंकट अवार्ड (3) नरेन्द्र सिंह अवार्ड (4) करकरे अवार्ड (5) तुकाराम अवार्ड (6) रक्षित शुक्ला अवार्ड (7) जे.एस. रिबेरो अवार्ड (8) के.एफ. रुस्तम जी अवार्ड (9) स्व. सत्यवती देवी अवार्ड (10) एन.पाठक अवार्ड (11) आशा गोपालन अवार्ड (12) आर.एल. वर्मा अवार्ड (13) भास्कर दीवान अवार्ड (14) अहिल्या देवी अवार्ड (15) आर.एन. बंसल अवार्ड (16) पी.डी. मालवीय अवार्ड (17) लक्ष्मीबाई अवार्ड (18) डॉ. महेन्द्र सिंह अवार्ड से पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विन्ध्य सम्मान समारोह – पुलिस अवार्ड – 2024—
(1)— साकेत प्रकाश पाण्डेय पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र रीवा को कुशल नेतृत्व एवं उत्कृष्ट कार्ययोजना के लिये के.पी.एस. गिल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
(2)— विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा, आशुतोष गुप्ता पुलिस अधीक्षक सतना, डॉ. रवीन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी को बेस्ट पुलिसिंग के लिये राजा वेंकट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
(3)— मनीष खत्री पुलिस अधीक्षक सिंगरौली को ए.टी.एस. में पदस्थापना के दौरान सिमी के कट्टरपंथी आतंकवादियों के विरुद्ध उल्लेखनीय कार्यवाही के लिये नरेन्द्र सिंह अवार्ड से सम्मानित किया गया।
(4)— शिवकुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली को कानून व्यवस्था रखने में उत्कृष्ट भूमिका हेतु करकरे अवार्ड से सम्मानित किया गया।
(5)— श्रीमती विदिता डागर एस.डी.ओ.पी. नागौद जिला सतना को बालिकाओं की सुरक्षा के लिये स्कुल-कॉलेजों में बेटी की पेटी लगाकर नवाचार का शुभारंक्ष करने के लिये रक्षित शुक्ला अवार्ड से सम्मानित किया गया।
(6)— उपनिरीक्षक मनीषा उपाध्याय जिला सिंधी को थाना मनगवां के अपराध क्रमांक 685/21, धारा 376एबी भादवि एवं 3/6 पाक्सो एक्ट में उत्कृष्ट विवेचना के फलस्वरुप मान. न्यायालय द्वारा आरोपी दोहरा आजीवन कारावास के दण्ड से दंडित किये जाने पर स्व सत्यवती देवी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
(7)— श्रीमती अर्चना दिवेदी को निरीक्षक थाना प्रभारी विंध्यनगर जिला सिंगरौली को थाना प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिये अहिल्या देवी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
(8)— श्रीमती देविका सिंह रक्षित निरीक्षक जिला सतना को रिजर्व लाईन प्रबंधन में सराहनीय भूमिका हेतु आर.एन. बंसल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
(9)— आशीष तिवारी सूबेदार जिला सिंगरौली को लर्निंग सेंटर नवाचार स्थापना सहयोग में सरहानीय भूमिका हेतु लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित किया गया।