देवसरबड़ी खबरमुद्दे की बात लक्ष्मण चतुर्वेदी के साथसिंगरौली

थाना बरगवां पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों एवं चौराहो पर सायबर जागरुकता से संबंधित बैनर पोस्टर और 250 बाइक रैली निकालकर किया गया जागरुक

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना महोदय के निर्देशानुसार, प्रदेशव्यापी “सुरक्षित क्लिक-सुरक्षित जीवन” अभियान का शुभारंभ 01 फरवरी, 2025 से किया गया है। यह अभियान 11 फरवरी, 2025 तक चलेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में राजपत्रित अधिकारी पुलिस मोरवा एवं थाना प्रभारी बरगवां प्रभारी उपनिरीक्षक आराधना तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी व पुलिस टीम द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करके साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों पर जागरूकता फैलाने के लिए इंफोग्राफिक्स और वीडियो का प्रसारण किया गया। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुचाई गई। वहीं “सुरक्षित क्लिक” कार्यक्रम के दौरान पुलिस थानों, यूनिट मुख्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सूचना संबंधी बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए किये गये। जिनमें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर, व्हाट्सअप जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करते हुये साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। वहीं थाना प्रभारी बरगवां उप निरीक्षक आराधना तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी व पुलिस टीम नें बाइक रैली के माध्यम से साइबर जागरूकता पोस्टर का प्रदर्शन किया गया और जागरूकता रैली निकाली गई। जिस जागरुकता रैली कार्यक्रम में करीबन 250 से 350 लोग उपस्थित रहे।
सिंगरौली पुलिस की तर्ज पर बरगवां पुलिस टीम द्वारा “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान साइबर अपराधों को रोकने और लोगों को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका —-
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी बरगवां उपनिरीक्षक आराधना तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी,ASI पंकज सिंह चंदेल,ASI विजय पटेल,प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह तोमर,कौशलेंद्र , अरविंद यादव समेत अन्य स्टाफ का मुख्य योगदान रहा।।













Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!