बड़ी खबर

दिल्ली में 58 प्रतिशत वोटिंग, सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83 फीसदी, सबसे कम साउथ-ईस्ट में 53.77 फीसदी मतदान

नई दिल्ली एजेंसी।। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 57.85 % लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83त्न और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 53.77% मतदान हुआ है। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है। दिल्ली विधानसभा के पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है। साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी। तीनों बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 57.85% वोटिंग हुई है। हालांकि यह आंकड़ा फाइनल नहीं है। गुरुवार सुबह तक यह फाइनल होगा। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। 11 एग्जिट पोल आए हैं। 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 2 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है।

एग्जिट पोल-कमल खिलेगा, डबल इंजन चलेगा—
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ। इसके बाद अब एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। एग्जिट पोल में दिल्ली में बड़ा बदलाव होते दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में क्या—
चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। इस सर्वे के अनुसार दिल्ली में आप को 25-28 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी दिल्ली में 39-44 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस 2-3 सीटें जीत सकती हैं। पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी दिल्ली में बदलाव होता दिख रहा है और बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। इस पोल के मुताबिक आप 18-25 सीटें हासिल कर सकती है जबकि बीजेपी को 42-50 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!