बड़ी खबरमध्य प्रदेश

मिराज-2000 लड़ाकू विमान शिवपुरी में दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट घायल

ऑपरेशन टाईम्स शिवपुरी।। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ। वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद भीषण आग लग गई। जैसे ही इंजन में आग लगी। पायलट पैराशूट की मदद से बाहर कूद गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। पुलिस टीम सहायता एवं बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंची। पायलट को अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि इसका कारण सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों ने की घायल पायलट मदद—
यह पूरा मामला शिवपुरी के सुनारी थाना क्षेत्र के बेहटा गांव का है। यहां उड़ान भरने के बाद लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह एक मिराज लड़ाकू विमान है। बताया जाता है कि लड़ाकू विमान ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी। घायल पायलट को अस्पताल ले जाया गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोग वहां आ गए। लोगों ने तुरंत घायल पायलट की मदद की। इस बीच वायुसेना के अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी करने का आदेश—
वहीं ग्रामीणों ने घटना का वीडियो भी बना लिया है। इसमें देखा जा सकता है कि दुर्घटना के बाद पायलट किसी से फोन पर बात कर रहा है। वह संभवतः इसकी सूचना अधिकारियों को दे रहा था। इस बीच, रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक मिराज 2000 दो सीटों वाला लड़ाकू विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी करने का आदेश दिया गया है। अधिक जानकारी अपेक्षित है।

मिराज विमान में दो पायलट थे सवार—
घटना के बाद वायुसेना का दूसरा हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद दोनों पायलटों को वहां से निकाल लिया गया। मिराज विमान में दो पायलट सवार थे। वे दोनों सुरक्षित हैं।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!