रीवा

जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शत प्रतिशत रीवा बंद

बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती वारदातें कोरेक्स शराब और मेडिकल नशा से युवाओं का भविष्य अंधकार में :- इंजीनियर राजेंद्र शर्मा

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। महिलाओं एवं बहन बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म की बढ़ती वारदातें व कोरेक्स एवं मेडिकल नशे व गांव गांव हो रही शराब की पैकारी एवं बिक्री के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के 07 दिवसीय आंदोलन के अंतिम चरण में जिला कांग्रेस कमेटी के आहवान पर रीवा बंद शत प्रतिशत सफल रहा। इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह सफल रीवा बंद, व्यापारियों एवं रीवा के जनमानस के सहयोग से हो पाया है। हमारे इस आंदोलन एवं रीवा शहर बंद को जनता ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है। इस 7 दिवसीय आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. पिछड़ा वर्ग संगठन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के पदाधिकारियो तथा हमारे शीर्ष नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, विधायक सेमरिया अभय मिश्रा, पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी, विद्यावती पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुरूमीत सिंह मंगू, विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल एवं संगठन मंत्री रवि तिवारी, शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, कविता पाण्डेय, प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक शीला त्यागी, रामगरीब बनवासी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्याशी बबिता साकेत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष गिरीश सिंह, कुंवर सिंह, शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह नीरज, वसीम राजा, अनिल मिश्रा, सज्जन पटेल, पूर्व प्रदेश महासचिव मनीष गुप्ता, के. के. गुप्ता, गोविंद दास तिवारी, शिवप्रसाद प्रधान, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सिंह, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुस्तहाक खान शहर अध्यक्ष अकरम अंसारी सहित सभी ने बढ़ चढ़कर आंदोलन को सफल बनाने में महती भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा है कि रीवा के व्यापारियों ने हमारी बहन बेटियों की अस्मिता की रक्षा के लिए और मेडिकल नशे की ओर ढकेले जाने वाले युवाओं के भविष्य के लिए आज के बंद को समर्थन दिया। जिसके लिए उन्होंने सभी व्यपारियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। रीवा की जनमानस से इस शांतिपूर्ण बंद एवं आंदोलन सफल बनाने में दिये गये सहयोग के प्रति भी आभार ज्ञापित करते है। अभी यह आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। यदि इस संवेदनशील मुद्दे को शीघ्र हल नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में गांव गांव, गली गली, ब्लॉक वार इस आंदोलन को चलाएगी एवं सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन भी करेगी। आंदोलन को सफल बनाने में डॉ. एस.पी.एस तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल शहीद मिस्त्री, सत्यनारायण तिवारी, हर्षलाल शुक्ला, ओपीध्यक्ष पांडे, रमाकांत मिश्रा, बृजवासी प्रसाद मिश्रा, मयंकधर दुबे, नरेश गुप्ता, डॉ. विनोद शुक्ला, सिद्धनाथ पांडे, सुरेश वर्मा, पैनल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तिवारी, मंदिर सिंह पिंटू, धनेंद्र दुबे, लक्ष्मण कुशवाहा, नरेंद्र अग्निहोत्री, जीतेंद्र सिंह, महेंद्र उपाध्याय, पद्मदीप शुक्ला, श्रीकांत तिवारी, संतोष सोहगौरा, बलराम रामकीर्ति शर्मा, शिवेन्द्र प्रताप गौतम, सिंह, अलोकतांत्रिक देवता काकू, लोनिवि तिवारी म्यूज़ियम, अनिल तिवारी, आनंद कुशवाहा, अनूप सिंह चंद, पंकज उपाध्याय, धनेन्द्र सिंह, रवि तिवारी, सहाफूज खान, मनीष नामदेव, साबिर अख्तर, रामा दुबे, विनोद शर्मा, अशोक पटेल झ़ुज़ुअमेज़ वर्मा, गुले अहमद, डॉ. नम्रता, मानिक लाल सोनी, प्रेमलाल विश्वकर्मा, अर्चना द्विवेदी, ममता सिंह परिहार, सुशीला कुशवाहा, ममता तिवारी, लक्ष्मी सिंह, वंदना श्रीवास्तव, नीलम पाण्डेय, प्रभा सोहगौरा, सोनू रावत, प्रदीप अवस्थी, जी.पी. त्रिपाठी, रफीक अंसारी, रोहिणी साकेत, धर्मेश शुक्ला, अरूण गौतम, अमित कोल, अमित द्विवेदी, अमित अग्निहोत्री, मकदूम खान, रवीन्द्र सोहगौरा, उदित नारायण मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, रामकृष्ण ताम्रकार, राजेश बंसल, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राजेश नामदेव, राजेन्द्र तिवारी, मुर्तुजा अंसारी, अनवर अंसारी, सुनील दुबे, अशोक पटेल, राजेश तिवारी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, जय सिंह, रवि सुमित सिंह, नवीन सिंह, रावेन्द्र सिंह छोटू, सहित कई कांग्रेस के जाबांज सिपाहियों ने रीवा बंद कराने में अहम भूमिका निभाई।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!