सीधी
सीधी जिले में कृषि एवं अन्य विभागों की संयुक्त विभागीय बैठक आयोजित

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। कमिश्नर रीवा संभाग रीवा के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार बुधवार 25 सितंबर को कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी में संयुक्त विभागों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एस.के. श्रीवास्तव उप संचालक कृषि, डॉ. अल्का सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी, डॉ. सुदीप कुमार सिंह उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग सीधी, पी.एल. कुशवाहा अनुविभागीय कृषि अधिकारी सीधी, गीता पटेल उप परियोजना संचालक आत्मा, बंटीलाल तकनीकी सहायक, दीपक शुक्ला सहायक संचालक मत्स्यपालन सीधी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, फील्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित हुये। उक्त बैठक में विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, सभी ने अपने- अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।