नीलगाय का शिकार करने वाले शिकारी चढ़े वन अमले के हत्थे
वन परिक्षेत्र बरगवां के पुरानी देवसर बीट की घटना

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। वन मण्डलाधिकारी सिंगरौली श्री अखिल बंशल के कुशल निर्देशन एवं उप वनमण्डल अधिकारी गोरबी जया त्रिपाठी के मार्गदर्शन व वन परिक्षेत्र अधिकारी बरगवा सागर शुक्ला के नेतृत्व में वन अमले की टीम ने वन परिक्षेत्र बरगवां के पुरानी देवसर बीट कक्ष क्रमांक पी.एफ. 224 में नीलगाय का शिकार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वन अमले से हासिल जानकारी के मुताबिक दिनॉक 17/02/2025 को वन परिक्षेत्र बरगवां के पुरानी देवसर बीट कक्ष क्रमांक PF-224 में समय करीबन 10:30 PM पर रात्रि गस्ती कर रहे सुरक्षा श्रमिक अरविन्द्र कुमार गुर्जर द्वारा NPV वृक्षारोपण सुरक्षा में लगी चैन लिंक जाली को देखने गया था। तभी मौके से कुछ व्यक्तियों के भागने की आहट सुनाई दी। थोड़ी दूर जाने पर देखा की पत्थर के चट्टान में नीलगाय का सिर, पैर और कई हिस्सों में बटा मांश पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना सुरक्षा श्रमिक अरविन्द्र कुमार गुर्जर ने वनरक्षक बीटगार्ड पुरानी देवसर अनिल कुमार पटेल को दिया। सूचना मिलते ही तत्काल बीटगार्ड पुरानी देवसर एवं वन अमले की टीम मौके पर पहुँची। जहां टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो मृत नीलगाय को कई टुकड़ों में कटा शव पाया गया। मौके पर कोई व्यक्ति नही मिला। अन्धेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले। वरिष्ट अधिकारियों को अवैध शिकार के सम्बंध में सूचना दी गई एवं वन अपराध प्रकरण क्रमांक 239/25 वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम सन् 1972 की धारा 2 (2) (20)9,39,50 एवं 51 के तहत वन अपराध पंजीबद्ध कर वन्यप्राणी का टुकड़े में कटा शव जप्त करते हुए मौका पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मौके की गम्भीरता को देखते हुये वन मण्डल अधिकारी सिंगरौली द्वारा डाग स्क्वाड की टीम संजय टाईगर रिजर्व सीधी से बुलाया गया। जिसके माध्यम से आरोपी (1) रामशरण बैगा पिता रामलखन बैगा उम्र 62 वर्ष साकिन बहेरहा (कप्साखूंटी) तहसील सरई थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) (2) जय सिंह गोंड पिता जिरजोधन सिंह उम्र 50 वर्ष साकिन बहेरहा थाना सरई तहसील सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) को चिन्हित कर गिरफ्तार करते हुये प्रकरण को माननीय न्यायालय में दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिनॉक 19/02/2025 को प्रस्तुत किया गया।
आरोपियों के घर से जप्त की गई सामग्रियां —
(1) रामशरण बैगा पिता रामलखन बैगा पुरानी बन्दूक की बेट 1 नग, तीर 3 नग, धनुष 2 नग, मोर पंख 80 नग
(2) जय सिंह गोंड पिता जिरजोधन सिंह कुल्हाड़ी 1 नग, धनुष 1 नग, छुट्टा टीर 3 नग
(3) लक्षनधारी जी.आई. तार, तीर-धनुष, सेही कांटा 80 नग, मोर पंख 18 नग, बडेतीर लोहा लगे 2 नग, धनुष 1 नग, छुट्टा टीर 8 नग