
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार जिला पुलिस बल सिंगरौली द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों व कानून के बारे में सजग करने तथा महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरसड़ा बरगवां में विशेष जागरूकता अभियान स्वयंसिद्धा के तहत छात्राओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मॉ सरस्वती जी का पूजन अर्चन एवं पुष्प अर्पण कर की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ सहित प्रधानाध्यापक विश्वनाथ प्रसाद नापित एवं सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह, खुशबू साकेत अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। विद्यालयों में उपस्थित लगभग 150 छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया एवं नई-नई टेक्निक्स सिखाई गई। आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित होने की संभावना होने से आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय की छात्राओं ने काफी रुचि लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी बातों को भी सामने रखा। छात्राओं ने आश्वस्त किया कि आज की सिखलाई को सभी के साथ शेयर करेंगी। लगातार अभ्यास कर स्वयं तो सीखेंगे ही और भी पांच लोगों को सिखलायेगे।।