

घटना सुबह की है। जब 5 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसके माता पिता मजदूरी करने गए थे। उसी दौरान आरोपी आया और बहला फुसलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मध्यप्रदेश में नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला विन्ध क्षेत्र की ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली जिले को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला नवानगर थाने क्षेत्र से सामने आया है। जहां पांच साल की नाबालिग बच्ची के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बता दें कि आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया। जब मासूम घर में अकेली थी। उसके माता- पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान मौका देखकर आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची जब रोने बिलखने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची की रोती बिलखती आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए और उसके माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंचे और बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इनका कहना है —
मामले में जिले की पुलिस कप्तान निवेदिता गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बंगाल का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना सोमवार सुबह की है। जब पांच साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। उसी दौरान आरोपी आया और बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

श्रीमती निवेदिता गुप्ता
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली