
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। विकासखंड देवसर के प्राथमिक शाला मजौना पल्था टोला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक अखिलेश्वर द्विवेदी को शिक्षक कांग्रेस संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार को संगठन के प्रांत अध्यक्ष सतीश शर्मा ने श्री द्विवेदी को अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि श्री द्विवेदी संगठन में लंबे अरसे से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इसके पूर्व भी उन्हें कई पदों से नवाजा जा चुका है। सभी पदों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते आए। इसी वजह से उन्हें जिला अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है तथा बधाईयों का ताता लगा हुआ है।।