
ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यलाय श्रीमती गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरी.दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस नें लम्बे समय से फरार चल रहे 06 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया है। जिसमें (1) निरपति प्रजापति पिता कालू प्रजापति उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पडखुरी -01 थाना जमोडी (2) राजेंद्र प्रजापति पिता निरपति प्रजापति उम्र 28 वर्ष (3) छोटे प्रजापति पिता लालू प्रजापति उम्र 28 वर्ष (4) लल्लू उर्फ लालमन प्रजापति पिता भानु प्रजापति उम्र 48 वर्ष चारो निवासी ग्राम पडखुडी नं.01 सतपेरी टोला थाना जमोडी (5) मनोज उर्फ लाला साकेत पिता रामस्वरार्थ साकेत उम्र 27 वर्ष निवासी दक्षिण करौंदिया वार्ड क्रमांक 10 भवानी मंदिर के पास (6) संदीप कुमार गुप्ता पिता देवराज गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी पडखुरी नं. 01 थाना जमोडी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त समस्त वारंटी लम्बे समय से फरार चल रहे थे। जिनको मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस की अलग-अलग टीमों नें गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी जमोडी उप निरी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रआर. राजलाल भौरे, प्रआर. अवनीश सिंह, आर. सुचिन कुजूर आर. नीरज पाराशर, आर. मानेन्द्र शुक्ला की उल्लेखनीय भूमिका एवं विशेष योगदान रहा।