
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। ज़िला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को CWS जयंत अर्जुन नगर स्थित विंध्य के सपूत पूर्व मुख्यमंत्री कुं.अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल व ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने कहा कि परम श्रद्धेय कु.अर्जुन सिंह दाऊ साहब अपने इरादे और उद्देश्य के पक्के थे। वे कुशल प्रशासक, राजनीति की अच्छी सूझ-बूझ वाले नेता थे। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उसे बखूबी अंजाम तक पहुचाया। आज उन्हीं का देन हैं कि जो सिंगरौली कलापानी के नाम से जाना जाता था। आज वह देश की सबसे बड़ी ऊर्जाधानी के नाम से विख्यात हैं। अध्यक्ष द्वय ने कहा कि विंध्य के प्रति उनका त्याग तपस्या एवं उनके कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वही कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकारी अध्यक्ष द्वय पं. राम अशोक शर्मा व रूपेश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि आज भी स्व.अर्जुन सिंह को देश के वंचित और अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यों के लिये याद किया जाता है। कांग्रेस पार्टी के लिए वह हमेशा प्रेरणास्रोत की तरह रहेंगे। उन्होंने कभी भी सांप्रदायिकता और प्रतिक्रियावादी ताकतों से समझौता नहीं किया। चाहें उन्हें कितना भी राजनीतिक नुकसान क्यों न उठाना पड़े। उक्त श्रद्धांजलि सभा के मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकारी अध्यक्ष द्वय पं. राम अशोक शर्मा व रूपेश चंद्र पाण्डेय, मधु शर्मा, रेनू शाह, अशोक शाह, अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह चौहान, दिनेश पाण्डेय, रविंद्र द्विवेदी, मनोज दुबे, रविकांत सोनी, ललित सिंह, उपेंद्र द्विवेदी, लखनलाल शाह, सूर्यकुमार द्विवेदी, शेखर सिंह, अनिल वैश्य, परमेश्वर पटेल, देवपति सिंह वैश्य, कृष्णा प्रसाद शाह, विद्यासागर वैश्य, शिवप्रसाद शर्मा, बबुआ सिंह, श्रवण वैश्य, मनोज शाह, अनिल दुफारे, श्यामबिहारी नापित, केपी पटेल, रामब्रिज कुशवाहा, केपी सिंह, संजय कुशवाहा, रामाधार कुशवाहा, हरिकमल वैश्य, अनुभव पांडेय, उग्रसेन शर्मा, बृजेंद्र शर्मा, बीरबल शाह, प्रभांशु दुबे, रवि यादव, अजय सिंह डब्बू, कुंदन पांडेय, राणा प्रताप सिंह, पुष्पा सिंह, सुशीला द्विवेदी, शिवसागर विश्वकर्मा, श्रवण दुबे, अतुल पांडेय, राजू शाह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ता और कुंवर अर्जुन सिंह से जुड़े समर्थक मौजूद रहे।