बड़ी खबरसीधी

सीधी जिले में शव वाहन न मिलने पर परिजनों ने कंधे पर तीन किमी तक पैदल ढोया शव

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को शव वाहन नहीं मिला। जिससे मजबूर होकर उन्होंने बांस-बल्ली के सहारे शव को तीन किमी पैदल कंधे पर लेकर घर पहुंचे। दरअसल ऊंची हवेली के निवासी छोटेलाल कोल टीबी से पीड़ित थे और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।

घंटों बाद भी नहीं पहुंचा शव वाहन—
बुधवार रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने मरीज मृत घोषित किया। इसके बाद परिजनों ने शव वाहन के लिए अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया।कर्मचारी ने शव वाहन के ड्राइवर का नंबर दिया। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं पहुंचा। रात 1 बजे तक इंतजार करने के बाद मजबूर परिजन ने बांस पर चादर बांधी और शव को कंधे पर लेकर तीन किमी दूर अपने घर पैदल चल पड़े।

अस्पताल में तीन शव वाहन फिर भी असुविधा—
जिला अस्पताल में तीन शव वाहन उपलब्ध हैं। जिनमें से एक खराब है और दो चालू हालत में हैं। प्रबंधन के अनुसार एक वाहन दिन में और दूसरा रात में शव ले जाने के लिए लगाया जाता है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात के समय वाहन अस्पताल परिसर में खड़ा था लेकिन चालक उपलब्ध नहीं था।

प्रशासन का बयान—
सिविल सर्जन डॉ. दीपा रानी इसरानी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दी गई थी। उनका कहना है कि शायद चालक किसी और शव को लेकर गया होगा। इसलिए वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया। अस्पताल में दो वाहन चालू हालत में हैं। लेकिन चालक केवल एक है। एक वाहन के लिए नगर पालिका से अस्थायी व्यवस्था की गई है।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!