बड़ी खबर

मध्यप्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, सरकार का मंत्र- काम लगातार, फैसले असरदार

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। मध्यप्रदेश विधानसभा के आज तीसरे दिन बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने डॉ. मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट प्रस्तुत किया। बजट में आम जनता के लिए क्या क्या खास है। किस योजना के लिए कितने का प्रावधान रखा गया है एक नजर में जानते हैं।

✅ लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ेंगे।
✅ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना का लाभ।
✅ आगामी 5 वर्षों में उद्योगों को ₹30,000 करोड़ के इंसेंटिव।
✅ खाद्यान्न योजना के लिए ₹7,132 करोड़ का प्रावधान।
✅ श्रम विभाग के लिए ₹1,808 करोड़ का प्रावधान।
✅ आकांक्षा योजना के लिए ₹20.52 करोड़ का प्रावधान।

जनजातीय वर्ग के लिए प्रमुख योजनाएं—

✅ 23,000 प्राथमिक स्कूल, 6,800 माध्यमिक स्कूल, 1,100 हाई स्कूल।
✅ 900 उच्चतर माध्यमिक स्कूल, 1,078 आश्रम, 1032 सीनियर छात्रावास।
✅ कुपोषण मुक्ति आहार अनुदान – 2.20 लाख महिलाओं को ₹1,500।

अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण—

✅ अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए ₹25 करोड़।
✅ पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए ₹1,086 करोड़।
✅ गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए विशेष बीमा योजना।

रोजगार व औद्योगिक विकास—

✅ प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र – 3 लाख से अधिक नौकरियां।
✅ प्रसूति, विवाह और अंत्येष्टि सहायता के लिए ₹3,917 करोड़।
✅ विशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53,000 से अधिक आवास, 22 नए छात्रावास।

विकास के दीर्घकालिक लक्ष्य—

✅ वर्ष 2047 तक सकल घरेलू उत्पाद ₹250 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य।
✅ वार्षिक आय ₹22.33 लाख तक बढ़ाने की योजना।
✅ 2024 की तुलना में बजट में 15% वृद्धि।
✅ सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर देश में सबसे अधिक – 22 वर्षों में 17 गुना वृद्धि।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!