
ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। मध्यप्रदेश में निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री और अधिकारियों द्वारा की गई विदेश यात्राओं पर 18 करोड़ रुपये खर्च हुए। दो विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 18 करोड़ रुपये की जानकारी सरकार ने विधानसभा में दी। दरअसल मुख्यमंत्री इग्लैंड और जर्मनी गए थे। मुख्यमंत्री ने पहली विदेश यात्रा 24 से 30 नवंबर 2024 के बीच की थी, जिसमें वह इग्लैंड (यूके) और जर्मनी गए थे। उनके साथ 15 अधिकारियों का दल भी गया था। इस पर 10 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च हुए।दूसरी यात्रा 27 जनवरी से एक फरवरी तक जापान की थी। इनमें मुख्यमंत्री के साथ 12 अधिकारियों का दल भी गया था। इस यात्रा पर 7 करोड़ 7 लाख रुपये खर्च हुए। दोनों यात्राओं पर 18 करोड़ 7 लाख रुपये खर्च हुए।
इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने की यात्रा—
सरकार ने बताया कि 24 और 25 फरवरी 2025 को आयोजित हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) को सफल बनाने के लिए यह विदेश यात्राएं की गईं। ऐसे में इन यात्राओं के लिए 12 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का एडवांस भुगतान किया गया था। सरकार ने जानकारी दी कि जीआइएस के दौरान 26.61 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।।