बड़ी खबरमध्य प्रदेशमुद्दे की बात लक्ष्मण चतुर्वेदी के साथ

जबलपुर में बहा सिलेंडर से भरा ट्रक, दिन भर में हुई 3 इंच बारिश

ऑपरेशन टाईम्स जबलपुर।। जबलपुर से तकरीबन 15 किमी दूर बरेला के ग्राम सलैया में गौर नदी की बाढ़ में एक एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक पानी में बह गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि दो दर्जन सिलेंडर तकरीबन 5 किमी दूर गौरीघाट तक पहुंच गए। होमगार्ड की टीम जाल डालकर आधे सिलेंडर ही बाहर निकाल पाई। हादसा दोपहर करीब 2 बजे उस वक्त हुआ जब पुल पार करने के दौरान ट्रक का चका गड्ढे में फंस गया। वाहन को निकालने के प्रयास किए जाते इससे पहले ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। हालांकि चालक समय रहते कूद गया। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक क्र. MP20HB6661 में 525 सिलेंडर थे। जो उदयन गैस एजेंसी रांझी के बताए जा रहे हैं। वाहन मंडला (मनेरी) से आ रहा था। कुछ लोगों ने सिलेंडरों को लूट भी लिया। हालांकि इन्हें उमाघाट के पास पकड़ लिया गया। वहीं एकाएक पानी बढ़ने के कारण भूसे से लदा एक अन्य वाहन भी बह गया। वहीं जबलपुर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही शहर के कई हिस्सों में 2 से तीन फीट तक पानी भर गया। दिन भर में करीब 3 इंच बादल बरसे।
आगे क्या— मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुजरात से होकर मप्र छत्तीसगढ़ और झारखंड से होते हुए ट्रफ लाइन बनी हुई है। एक साथ चार सिस्टम एक्टिव हुए हैं। जिससे आगे भी कुछ समय तक बारिश का दौर बना रहेगा।
भिंड :— उधर भिंड में 5.87 करोड़ से छह महीने पहले बना डैम पहली ही बारिश में टूट गया। डिजाइन में लापरवाही से एक तरफ कच्चा हिस्सा बह गया। खेतों में पानी भरने से फसलें और पेड़ भी बहे।
मंडला:— वहीं मंडला जिले में पिछले 2 दिनों से बारिश कहर बनकर बरस रही है। गुरुवार-शुक्रवार की रात बिछिया में 154.6 मिमी तो नारायणगंज मे 138.8 मिमी बारिश ने तबाही मचा दी। बिछिया के अंजनिया और नारायणगंज के बीजाडांडी के एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी घुस गया। नैनपुर, माधोपुर के मरारटोला, करियागांव से एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के बाढ़ में फंस जाने के बाद एसडीईआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कई जगह घरों में पानी घुसने से नुकसान हुआ है। बरेला की नागा घाटी और मोइयानाला के पास लैंड स्लाइड से हाईवे में जाम की स्थिति बन गई।
उमरिया :— वहीं उमरिया जिले में बिलासपुर चौकी सिंदुरी नदी के उफान पर आने से दोपहर 2 घंटे 4 बजे तक आवागमन ठप रहा। कटनी कटनी के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। नदी-नाले उफान पर रहे। गर्रा घाट पुल के ऊपर पानी का बहाव होने से उमरियापान ढीमरखेड़ा मार्ग में आवाजाही बंद रही।

डिंडोरीः नर्मदा व सहायक नदियों का बढ़ा जलस्तर—–
डिंडोरी:— शुक्रवार सुबह 4 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोरखपुर कस्बे के पास सिवनी नदी पुल डूबने से जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे बंद हो गया। वहीं कलेक्टर ने शुक्रवार-शनिवार को जिले में संचालित प्राइमरी और हाईस्कूल की छुट्टी घोषित की है।

पन्नाः— केन पुल के ऊपर आया पानी सहायक नदियों व नालों में उफान से केन नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। पानी शाहनगर बोरी मार्ग स्थित केन नदी के पुल के ऊपर पहुंच गया है। इससे शाहनगर बोरी और बोरी रैपुरा के बीच सड़क सम्पर्क टूटा गया। शाहनगर के कई मोहल्लों में बारिश का पानी पानी भर गया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!