भोपाल के अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, डॉक्टर भी रह गए हैरान

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। पहली बार अस्पताल के इतिहास में ऐसा हुआ है। जहां दो बेटे और दो बेटियों ने एक साथ जन्म लिया है। समय से पहले ऑपरेशन कराकर इन बच्चों को सुरक्षित जन्म दिलाया गया है और अब आईसीयू में उनकी खास देखभाल की जा रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने न सिर्फ लोगों को बल्कि अस्पताल के डॉक्टरों को भी चौंका दिया है। शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह मामला उनके लिए अभूतपूर्व है क्योंकि इस अस्पताल के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले पिछले वर्ष एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था लेकिन इस बार की घटना इससे भी ज्यादा खास और जटिल मानी जा रही है। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि महिला की डिलीवरी गर्भावस्था के सातवें महीने में की गई। जो कि समय से पहले है। ऑपरेशन के जरिए चारों शिशुओं को सुरक्षित जन्म दिलाया गया। सभी नवजात शिशुओं का वजन 800 ग्राम से 1 किलोग्राम के बीच है। जो सामान्य वजन से कम है। इसी कारण फिलहाल उन्हें ढुष्ट में विशेष निगरानी में रखा गया है। मेडिकल टीम लगातार बच्चों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामलों में विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में बच्चों की हालत में सुधार हो सकता है।।