जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, 11 लोग हुए घायल

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सिंगरौली जिले के कोतवाली वैढ़न थानाक्षेत्र अंतर्गत कचनी चंद्रमा टोले में जमीनी विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में टकरा गये। काफी देर तक चले लाठी-डंडे, फावड़े और पत्थर के कारण 11 लोग घायल हो गये हैं। सूचना पर पहुंची कोवाली पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भी उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दिये आवेदन में शोक लाल शाह पिता मोहर शाह उम्र 60 वर्ष निवासी चंद्रमा टोला कचनी ने कहा है कि सुबह लगभग 7 बजे विजय शाह मेरे घर पर लगा सीटा उखाड़ने लगा था। मेरे बेटे ने मना किया तो वह पत्थर चलाकर मारने लगा। विरोध करने पर अजय शाह, विजय शाह, रामाधार शाह, गुजरतिया, विजय की पत्नी व अनिल टांगी, फावड़ा का बेंट, लाठी लेकर हमला बोल दिये। जिसमें हमारा पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं दूसरे पक्ष से विजय शाह पिता रामाधार शाह 34 साल चंद्रमा टोला ने कहा है कि हमारे घर के ऊपर सीटा सोने शाह वगैरह डाल रहे थे। जब मना किया गया तो सुखलाल शाह पिता मोहर शाह, सुनील शाह पिता सुखलाल, अनिल पिता सुखलाल, किरण पति अनिल, सोनू पति अशोक, कश्मीरवा पति सुखलाल हम लोगों के ऊपर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े थे। जिसके कारण हम लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 35(2), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं जांच के साथ चोट की गंभीरता का पता लगाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों परिवार में जमीन को लेकर पुराना विवाद है।।