क्राइम न्यूज़बड़ी खबर

कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश, शक के आधार पर पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया

ऑपरेशन टाईम्स बेंगलुरु।। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (DGP) ओम प्रकाश की रविवार शाम बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने शाम करीब 5.30 बजे उनकी खून से लथपथ लाश बरामद की। उनके शरीर पर चाकू के निशान थे। घटना के वक्त ओम प्रकाश का बेटा, पत्नी और बेटी घर पर ही थे। शक के आधार पर पत्नी पल्लवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके बेटे और बेटी से भी पूछताछ हुई है। एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने वाट्स ऐप मैसेज किया था कि ओम प्रकाश घर में बंदूक लेकर घूम रहे हैं और उन्हें (पल्लवी) मारना चाहते हैं। ऑफिसर ने कहा ऐसा लगता है कि ओम प्रकाश की पत्नी को मानसिक बीमारी है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनकी पत्नी से पूछताछ की है। ओम प्रकाश ने एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बिहार के मूल निवासी थे ओम प्रकाश 1981 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश ने 2015 से 2017 तक राज्य के DGP और IGP के रूप में काम किया। बिहार के मूल निवासी प्रकाश ने अपना करियर हरपनहल्ली (तत्कालीन बल्लारी जिला) में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में DIG के रूप में भी काम किया। वे मार्च 2015 में राज्य के DGP नियुक्त हुए और 2017 में रिटायर हुए।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!