क्राइम न्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेश

प्रधान आरक्षक को थाना में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

सतना जिले के जैतवारा थाना की घटना

ऑपरेशन टाईम्स सतना।। सतना के जैतवारा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को थाने में घुसकर आरोपियों ने सीने में गोली मार दी। आरक्षक प्रिंस गर्ग को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक देर रात एक आरोपी थाने में आया और आरक्षक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग जैतवारा थाना परिसर के बैरक में रहते हैं। जब वह अपनी ड्यूटी के बाद खाना खाने पहुंचे तो उन्हें बाहर से आवाज आई। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो एक नकाबपोश बदमाश उन पर बन्दूक ताने पहले से खड़ा था। इसके पहले प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग कुछ समझ पाते कि बदमाश ने प्रधान आरक्षक पर फायरिंग कर दी। गोली प्रधान आरक्षक के कंधे पर लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मदद के लिए आगे आए। आनन-फानन में प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग के शरीर में सिटी स्कैन के दौरान गोली नहीं मिली। परन्तु फिर भी डॉक्टर्स द्वारा उन्हें निगरानी में रखा गया है।

इनका कहना है—
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए CSP महेंद्र सिंह ने बताया कि गोली प्रधान आरक्षक के कंधे पर लगी है। उसकी हालत स्थिर है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टियां रवाना की गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।।
सीएसपी महेंद्र सिंह

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!