
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। जिले की ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल निवास की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने एमपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में मध्य प्रदेश में टॉप किया है। जबकि के ही छात्र साहू पाचक इया स्कूल के छात्रा अनुरागपलब्ध से जिसे का गौरव बढ़ा है। बताते चले कि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर निवास गांव में संचालित ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल की दसवीं की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल पिता विनय कुमार जायसवाल ने मध्य प्रदेश में टॉप किया है। जबकि इसी स्कूल के एक छात्र अनुराग कुमार साहू पिता सुरेश कुमार साहू ने पांचवां स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है। प्रज्ञा जायसवाल 500 पूर्णांक में 500 नंबर मिले है, जबकि अनुराग कुमार साहू को 496 नंबर प्राप्त हुए हैं। छात्रों के इस उपलब्धि को स्कूल संचालक ने स्कूल स्टाफ की शिक्षण शैली और छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत के साथ घर के पढ़ाई वाले माहौल को माना है। बच्चों की उपलब्धि पर माता-पिता के साथ स्कूल संचालक ने सिंगरौली जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश को गौरवांवित किया हैं। वही दोनों छात्र छात्राओं को लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रज्ञा ने बताया कि उनके माता-पिता का हमेशा सहयोग मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने भी पढ़ाई के साथ साथ लगातार उनका उत्साहवर्धन किया। प्रज्ञा का एक छोटा भाई प्रभात जायसवाल है, जो सैनिक स्कूल रीवा में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए प्रज्ञा ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों सहित अपने माता-पिता को दिया है। इसके साथ ही श्वेता शाहू पिता इंद्रमणि शाहू ने 500 में से 491 अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया है। तीनो ही टापर सरई थाना क्षेत्र के निवास के ग्लोरियस हाई स्कूल के विधार्थी हैं।
मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रो को विधायक सिंगरौली ने की दस दस हजार रूपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की—
होनहार बिरवान के होत चिकने पात कहावत को आज सिंगरौली जिले की बेटी प्रज्ञा जयसवाल ने चरितार्थ कर दिया। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं कक्षा की परीक्षा में सिंगरौली जिले के निवास क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रज्ञा के कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रज्ञा की यह उपलब्धि न केवल उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गौरव की बात है, बल्कि सम्पूर्ण सिंगरौली और प्रदेश के लिए भी प्रेरणास्पद है। उनकी इस सफलता से यह सिद्ध होता है कि लगन, आत्मविश्वास और सतत प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। बेटी प्रज्ञा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी तरह निरंतर प्रगति करती रहें, नए आयाम स्थापित करें और अपने माता-पिता, समाज तथा देश का नाम रोशन करें। कलेक्ट्रेट सभागार में सिंगरौली विधान सभा के विधायक राम निवास शाह एवं कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं कक्षा की परीक्षा 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में पहला स्थान प्राप्त करने वाली ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल निवास की छात्रा छात्रा प्रज्ञा जयसवाल, 500 में से 496 अंक प्राप्त करने वाले छात्र अनुराग साहू तथा 500 में से 491 अंक प्राप्त कर प्रवीण्य सूची में स्थान बानने वाली छात्रा श्वेता साहू एवं मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकन्ड्री परीक्षा में कला संकाय में 500 में से 480 अंक प्राप्त कर प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले उतकृष्ट विद्यालय बैढ़न के छात्र मनीष कुमार पनिका को शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री शाह के द्वारा प्रदेश में जिले का गौरव बढ़ाने वालो छात्रो को अपने विधायक निधि दस दस हजार रूपये प्रोत्साहन राशि राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, उप संचालक कविता त्रिपाठी सहित छात्रो को अभिभावक गण उपस्थित रहे।।