
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। जिले के बरग़वां थानाक्षेत्र के पचुआर गांव से एक बेहद ही हैरान करके रख देने वाली घटना निकलकर प्रकाश में आई है। जिसके बाद समूचे क्षेत्र में सनाका खिच गया। बरगवां पुलिस सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम पचुआर निवासी राजकुमार सिंह गोंड पिता रामखेलावन सिंह गोंड उम्र 35 वर्ष ने शनिवार दिनांक 19/10/2024 को धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया लेकिन रक्तस्राव ज्यादा हो जाने के कारण युवक की मौत हो गई। जिसकी जानकारी लगते ही बरगवां पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।