
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। भाजपा अल्पसंख्क मोर्चा के जिलाअध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा है कि देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होने कहा कि भारत हमारा वतन है, इसकी रक्षा करना हमारी राष्ट्रीय और संवैधानिक जिम्मेदारी है। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाअध्यक्ष ने ने सैन्य कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जब हमारी सीमाओं पर खतरा मंडरा रहा है। तो सभी मुस्लिम भाई अपनी सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। देश का हर नागरिक हर स्तर पर देश में एकता, धैर्य और बलिदान की भावना को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलामहासचिव संजय खान ने कहा है कि पहलगांव हमले से देश में आक्रोश है। जवाबी कार्यवाही में भारत सरकार ने उनके आतंकी ठिकानों पर हमले किये इसके बावजूद पाकिस्तान द्वारा सेना तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की हिमाकत की गयी जो देश कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। देश का हर मुसलमान देश की सरकार तथा सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने पर प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्री का आभार जताया है।