बड़ी खबर

पकड़ सको तो पकड़ लो 6161’… अपराधियों ने पुलिस को दी थी खुली चुनौती,अब हाथ-पैर जोड़ रहे

ऑपरेशन टाईम्स जबलपुर।। मध्य प्रदेश में पुलिस ने आखिर बता ही दिया कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। मामला जबलपुर का है। आयुष जैन और सचिन झरिया नाम के दो अपराधियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पुलिस को चुनौती दी थी कि पकड़ सको तो पकड़ लो 6161। इन पर हत्या की कोशिश करने के आरोप हैं। केस दर्ज हुए 15 दिन बीत गए थे लेकिन पकड़ से फरार थे। आरोपियों की पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई और दोनों को कटनी से धर दबोचा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई चुनौती, पुलिस महकमे में मचा था हड़कंप—
अपराधियों की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके पुलिस के आला अधिकारियों के मोबाइल तक पहुंचने के बाद हड़कंप की स्थिति थी। अधिकारी कोई बयान देने की स्थिति में नहीं थे। तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई और आरोपियों की युद्ध स्तर पर तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने अपना पूरा खुफिया तंत्र लगा दिया और दोनों को चंद घंटों में ही कटनी से गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी पछता रहे हैं। मान रहे हैं कि पुलिस का मजाक उड़ाने वाली पोस्ट करना गलत था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनकी गैंग के पुराने अपराधों की फाइल भी खोली जा रही है।

6161 क्या है—
6161 इनकी कुख्यात गैंग का नाम है। जिसका सरगना आयुष जैन है। आयुष और सचिन ने मिलकर 15 दिन पहले डेयरी कारोबारी अंशुल पटेल पर जानलेवा हमला किया था। तब से फरार थे। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ क्षेत्र में कई वारदात करने का आरोप है। लोगों ने इनका खौफ था। जो गिरफ्तारी के साथ ही दूर हो गया है। अब पुलिस इनके खिलाफ तगड़ा केस तैयार करने में जुटी है ताकि अदालत में पेश कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!