
ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी में आयोजित विशाल आमसभा में लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त के रूप में 1 करोड़ 27 लाख हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से 1551.89 करोड़ रूपये की राशि जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में नारियों के सम्मान की प्राचीन काल से परम्परा है लाड़ली बहना योजना हमारी बहनों को हर महीने रक्षाबंधन मनाने का अवसर देती है। हमने चुनाव के समय जो बादा बहनो से किया था उसे लगातार निभा रहें है। हम भगवान राम की संस्कृति को मानने वाले हैं जो वचन देते हैं उसे प्राण देकर भी निभाते हैं। लाड़ली बहना को सम्मान देकर पूरा प्रदेश गौरवान्वित होता है। समारोह मे मुख्यमंत्री ने सीधी विधानसभा क्षेत्र में 112 करोड़ 86 लाख 91 हजार रूपये के 84 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजना के 56 लाख 83 हजार हितग्राहियों को 341 करोड़ की पेंशन की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के 26 लाख हितग्राहियों को गैस रिफिल अनुदान के रूप में 30 करोड़ 83 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की। मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा करके लाड़ली बहना हितग्राहियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने देश को भारत माता और धरती को भी माता कहते हैं हमारे देवताओं के नाम के आगे देवीओं के नाम रख कर गौरव दिया जाता है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है, शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को विकास के पूरे अवसर दिये जा रहें है। अबतक लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को 28 हजार करोड़ रूपये दिये जा चुके हैं। किसानों से हमने 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेंहू खरीदा तथा किसानों को किसान सम्मान निधि प्रदान कर रहें हैं। 2003 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11200 रूपये थी जो 1 लाख 52 हजार रूपये हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने बता दिया कि सिन्दूर का महत्व क्या होता है। हमारी सेना के पराक्रम से पाकिस्तान की 4 दिन में ही कमर टूट गई। विन्ध्य के दो सपूतो थल सेना अध्यक्ष और जल सेना अध्यक्ष के साहस और पराक्रम ने विन्ध्य ही नहीं पूरे देश का मान बढ़ाया है। इन पर हमें गर्व है। आंतकवादियों ने कश्मीर पर असहाय पर्यटकों की हत्या की उन्हे हमने सही सबक सिखाया। हमें जो छेडता है हम उसे छोडते नहीं है। आपरेशन सिन्दूर की सफलता को प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाल कर सम्मान दिया जा रहा है। समारोह में सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का विन्ध्य से गहरा नाता है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में लोकसभा की सभी सीटों पर हमने जीत हासिल की। समारोह में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सीधी विधानसभा क्षेत्र को 112 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों की सौगात देकर इसके विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्यमंत्री जी के आर्शिवाद से सीधी का चौमुखी विकास होगा। विधायक सीधी ने जिला अस्पताल को एक हजार बेड का बनाने, डॉक्टरो की पदस्थापना, इन्जीनियरिंग तथा एग्रीकल्चर कॉलेज खोलने एवं सीधी में सीवरेज लाइन और स्पोर्ट कॉम्पलेक्स निर्माण की मांग रखी। उन्होने सेमरिया को नगर परिषद बनाने सीधी में रिंग रोड निर्माण, गौ अभ्यरण बनाने, सेमरिया तहसील भवन निर्माण तथा गोपालदास बाध रेस्टहाउस को रिसार्ट बनाने की मांग रखी। सीधी पहुंचने पर मुख्यमंत्री जी का परम्परागत आदिवासी शैला एवं कर्मा लोकनृत्य से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागो की प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वयं लड्डू खरीदकर खाये। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा में मैरिट सूची मे आने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश पाण्डेय, श्री के.के. पाण्डेय, श्री सुभाष सिंह, श्री इन्द्रशरण सिंह तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारो आमजन उपस्थित रहें। समारोह में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।