
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। जल संरक्षण अपने भविष्य के लिए जल संचायन का का अभिनव प्रयास है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा पूरे प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा सवर्धन अभियान चलाकर जल संरक्षण हेतु सामूहिक भागीदारी से जल संरचनाओं का उन्न्यन करने हेतु आम जन मानस का आव्हान किया गया है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत बैढ़न स्थित ग्राम पंचायत लघाडोल के नीमजी नाले मे सामूहिक श्रमदान के माध्यम से बोरी बंधान का कार्य सम्पन्न कराया गया। साथ ग्रामीण को जल शपथ दिलाकर उन्हे जल संरक्षण के लिए प्रेरित कि गया।।