
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सरई थाना क्षेत्र के गन्नई में बस की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बाल सुग्रीव पिता बांके लाल सिंह उम्र 35 वर्ष के रूप में हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार गन्नई से प्रजापति समाज की बारात लेकर सोनभद्र गयी। बस जैसे ही सोमवार सुबह चार बजे गन्नई पहुंची उसकी चपेट में बाल सुग्रीव आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना की जानकारी आस-पास के लोगों द्वारा सरई पुलिस को दी गयी। सरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भिजवा दिया तथा आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
Author
-
GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ
View all posts