बड़ी खबरसीधी

संजय टाइगर रिजर्व में बाघ की टेरिटरी में दिखा खूंखार तेंदुआ, पर्यटक सन्न

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। संजय टाइगर रिजर्व में बाघ देखने गए पर्यटकों को बाघ की जगह एक खूंखार तेंदुआ नजर आ गया। यह इलाका बाघ की टेरिटरी में आता है। इस रोमांचक वीडियो को देख पर्यटकों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यहां पहली बार खूंखार तेंदुए को पर्यटकों ने देखा है। बाघ की टेरिटरी में तेंदुए का देखा जाना इस क्षेत्र के लिए न सिर्फ एक दुर्लभ दृश्य है बल्कि वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी बेहद रोमांचक अनुभव है।

बाघ की टेरिटरी में दिखा तेंदुआ—
संजय टाइगर रिजर्व में अक्सर बाघों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं लेकिन इस बार उन्हें बाघ नहीं बल्कि एक तेंदुआ दिखाई दिया। यह पहली बार है जब पर्यटकों को इस क्षेत्र में तेंदुआ नजर आया है। बताया जा रहा है कि यह इलाका बाघ T-17 की टेरिटरी में आता है। जहां आमतौर पर अन्य शिकारियों या मांसाहारी जानवरों की मौजूदगी नहीं होती। ऐसे में तेंदुए का इस क्षेत्र में आना बाघ और तेंदुए के संभावित संघर्ष की आशंका को भी जन्म देता है।

25 सेकंड का है तेंदुए का वीडियो—
वायरल वीडियो करीब 25 सेकंड का है। इसमें तेंदुआ जंगल के किनारे नजर आता है और फिर अचानक उठकर गहराई की ओर भाग जाता है। यह वीडियो वन विभाग और पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने जानकारी दी कि रिजर्व क्षेत्र में कई दुर्लभ वन्य जीव प्रजातियां पाई जाती हैं लेकिन वे घने जंगलों में होने के कारण आमतौर पर नजर नहीं आतीं। तेंदुए की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि अब रिजर्व की जैव विविधता और भी समृद्ध होती जा रही है। इससे यह भी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। जिससे क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!