क्राइम न्यूज़बड़ी खबरसिंगरौली

ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप के सभी आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे

रात भर पुलिस ने पीड़िता की नहीं की तलाश, पीड़िता के साथी के साथ पुलिस ने भी की मारपीट

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। बधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप के मामले में आधा दर्जन दरिन्दो को माडा पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही है। हालांकि उक्त घटना को लेकर पुलिस अधिकारी अपनी किरकिरी बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे। पुलिस के मुताबिक सितूल गांव के रहने वाले देवकुमार शाह के घर बीते दिन बुधवार को छट्ठी (बरही) संस्कार का कार्यक्रम था। इसके लिए सरई इलाके से ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। इसमें अपनी बहन के साथ पीड़िता उम्र 22 साल और अन्य युवती भी पहुंची थी। रात तकरीबन 10 बजे से 1 बजे तक डांस कार्यक्रम चला। जहां तीनों एक साथ रात करीब डेढ़ बजे चार साथियों के साथ चार बाइक में सवार होकर घर के लिए निकले। सभी आगे-पीछे चल रहे थे। दो बाइक सवार के साथ पीड़िता की बहन आगे निकल गई। तीसरी बाइक पर पीड़िता साथी के साथ और चौथी पर अन्य साथी पीछे आ रहे थे। रजमिलान चौराहे के पास चार बाइक पर सवार 8 से 10 बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। दोस्त ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। युवती को जबरन बाइक से उतारकर अपने साथ सखौहां शिव मंदिर के पास जंगल में ले गए। वहां आधा दर्जन दरिन्दो ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपियों ने युवती का फोन भी छीन लिया। इधर पीड़िता के साथी का आरोप है कि पुलिस ने जंगल में युवती को तलाश करने के बजाय उसे थाने में बिठाए रखा और मारपीट की। वही आरोपियों को लेकर पुलिस कुछ भी नही कह रही है। बीते दिन गुरुवार को पीड़िता माड़ा पुलिस थाने पहुंची। रात करीब 10 बजे केस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने 6 आरोपीगण जिसमें पंकज शाह, सुन्दरलाल शाह, राहुल शाह, पंकज शाह निवासी सितूल खर्द, राजू शाह निवासी रजमिलान, ओमप्रकाश शाह निवासी जरहां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल वारंट पर जिला जेल पचौर भेज दिया गया है।

उल्टा हम लोगों को पुलिस पीट रही थी—
युवती के साथी युवक ने बताया आरोपियों के युवती को ले जाने के बाद चौथी बाइक पर बैठे साथी वहां पहुंचे। हमने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को तलाश करने के बजाय पुलिस हम तीनों को बधौरा पुलिस चौकी ले गई। यहां से पुलिस ने साथी युवती को घर भेज दिया। हम दोनों लड़कों को बिठा लिया। पुलिस हमसे ये कहते हुए मारपीट करती रही कि हमने ही कुछ किया है। जबकि घटना के बारे में बार-बार बताया जा रहा था। फिर भी पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नही थी। उल्टा हम लोगों को पीट रही थी।

पीड़िता की बड़ी बहन ऑर्केस्ट्रा की मालकिन—
पीड़िता के साथी युवक ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन ऑर्केस्ट्रा की संचालक है। उसी ने 3500 रुपए में बुकिंग ली थी। इनमें से तीन हजार रुपए मिल गए थे। जबकि 500 रुपए शुक्रवार को देना तय हुआ था। साथ ही युवक ने यह भी बताया कि आरोपी गांव में कार्यक्रम के दौरान भी डांस करने की जिद करते हुए बार-बार कमेंट कर रहे थे। आरोपी सितूल गांव से ही पीछा कर रहे थे। अनहोनी की आशंका के चलते। हम लोग गांव के पास के पेट्रोल पंप में थोड़ी देर के लिए रुके भी थे। यहां भी आरोपी कमेंट करते रहे थे।

लिफ्ट लेकर घर पहुंची पीड़िता—
सूत्र बताते है कि सुबह 6 बजे आरोपी युवती को उसी हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता ड्राइवर से लिफ्ट लेकर घर पहुंची। उसने बड़ी बहन को पूरी घटना बताई। वही यह भी आरोप है कि पीड़ित युवती की तलाश रात भर स्थानीय पुलिस नही कर पाई। इसके पीछे चर्चाए की जा रही है कि पुलिस घटना को इधर-उधर की बात मान रही थी। शायद इसीलिए पुलिस गंभीर नहीं थीं। इसके बाद ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले साथियों और बहन के साथ थाने पहुंची। दिनभर जांच पड़ताल के बाद रात करीब 10 बजे पुलिस ने केस दर्ज किया। रात करीब 11 बजे के बाद मेडिकल परीक्षण किया गया।

आरोपित लगातार कर रहे थे परेशान—
जानकारी के अनुसार युवती जब आर्केस्टा डांस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे रही थी। तब भी आरोपित लगातार अभद्रता कर परेशान कर रहे थे। कार्यक्रम खत्म होने पर बाइक से पीछा करने लगे। युवकों ने रास्ते में डांसर युवती की बाइक को ओवरटेक किया।

डरकर पेट्रोलपंप पर रुकी थी युवती—
युवती ने पुलिस को बताया कि अनहोनी की आशंका के चलते वह गांव के पास के एक पेट्रोल पंप पर कुछ देर रुकी भी थी। यहां भी आरोपित फब्तियां कसते रहे। रास्ते में घना जंगल देखकर युवती को बाइक से उतारकर घसीटते हुए जंगल में ले गए और घटना को अंजाम दिया।

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने मोबाइल भी छीना—
जंगल में आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद फिर उसे जंगल में छोड दिया। किसी तरह युवती लिफ्ट लेकर छुपाती छुपाती घर पहुंची।

इनका कहना है—
गैंगरेप के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

केके पाण्डेय एसडीओपी मोरवा

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!