बड़ी खबरमध्य प्रदेश

इसी राज के प्यार में राजा की गई जान, सोनम बताएगी सच?

ऑपरेशन टाईम्स इंदौर।। शादी के बाद हनीमून नव दांपत्य के लिए विशेष अवसर होता है लेकिन इंदौर के राजा-सोनम के नए वैवाहिक जीवन में यह बदनुमा दाग बन गया। राजा रघुवंशी की लाश मिलने के बाद उसकी जिस पत्नी की तलाश में पुलिस माथापच्ची कर रही थी। वह यूपी के गाजीपुर में मिली। पुलिस को शक है कि लव अफेयर के चक्कर में उसने अपने पति राजा को ठिकाने लगवा दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज कुशवाहा से सोनम का प्रेम संबंध था और इसी वजह से उसने राजा की हत्या के लिए जाल बिछाया। राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। सोनम की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह गुमसुम उदास नजर आ रही है। यह उदासी अनचाहे रिश्ते को अपनाने के खौफ की वजह थी या फिर एक बेटी के तौर पर घर से विदा होने का गम… यह फिलहाल समझ से बाहर है। शादी के नौ दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय पहुंचे थे। 23 मई को शिलांग के नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज घूमने के बाद दोनों अचानक लापता हो गए। इसके बाद 2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला था।

श्रीलंका जाता तो बच जाती राजा की जान—
सूत्रों के मुताबिक राजा हनीमून के लिए श्रीलंका जाना चाहता था लेकिन सोनम ने नॉर्थ ईस्ट के लिए जोर डाला। सोनम ने ही टूर तैयार किया था। दोनों के टिकट सोनम ने कराए थे। फ्लाइट और होटल की व्यवस्था भी सोनम ने ही की थी। सोनम के परिवार को टूर की जानकारी ज्यादा नहीं दी गई थी। शादी के दौरान मिले पूरे सोने के गहने को पहनकर वह ससुराल से अपने घर पहली विदा में गई थी और अपने घर ( मायके) से सीधे एयरपोर्ट पहुंची। राजा की मां ने पूरा गोल्ड ले जाने पर सवाल उठाया था कि हनीमून पर कौन इतना गोल्ड लेकर जाता है लेकिन राजा को भी वह पूरा गोल्ड पहनाकर अपने साथ ले गई। अकेले राजा ने ही 10 लाख रुपए से ज्यादा का गोल्ड पहन रखा था। ऐसे में शक की सुई और गहराती है। सवाल यह भी उठता है कि क्या यह किसी भयानक योजना का हिस्सा था। क्या मेघालय की जगह अगर राजा श्रीलंका जाता तो बच जाता?

राज से था अफेयर—
राज कुशवाहा सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करता था। यहीं उनका प्यार परवान चढ़ा। सूत्रों के मुताबिक लव अफेयर के चक्कर में ही राजा का मर्डर हुआ। इस हत्याकांड में राज कुशवाहा के भी शामिल होने की आशंका है। सोनम हत्यारो को लगातार लोकेशन दे रही थी। वह राज कुशवाहा से लम्बी बातचीत करती थी। इंदौर के ADCP क्राइम राजेश दंडोडिया ने बताया कि डीजीपी मध्यप्रदेश मेघालय डीजीपी के संपर्क में थे। सोहरा थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। कल रात को सूचना मिली थी गाजीपुर से सोनम को रिकवर किया था। इंदौर पुलिस और मेघालय दोनों जॉइंट ऑपरेशन था। पुलिस के मुताबिक आकाश , रॉज कुशवाहा, विशाल चौहान और आनंद की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सोनम बोलेगी, राज खोलेगी—
बहरहाल सोनम के पिता देवी सिंह का कहना है कि पुलिस उनकी बेटी को फंसा रही है। वह मामले की सीबीआई जांच चाहते हैं। वहीं पुलिस ने सोनम से अब तक पूछताछ नहीं की है। गिरफ्तार आरोपियों और सोनम से पूछताछ के बाद ही मामले की परतें खुलेंगी।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!