खनिज विभाग ने अवैध गिट्टी व स्टोन डस्ट का परिवहन करते हुए दो वाहन को किया जप्त

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। खनिज विभाग के द्वारा अवैध खनिज कारोवारियों पर की कार्रवाई जिसमें आज अवैध गिट्टी व स्टोन डस्ट का परिवहन करते हुए दो वाहनों को जप्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला कलेक्टर सिंगरौली व पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन पर खनिज अधिकारी ए.के. राय के मार्गदर्शन में खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी डा. विद्याकान्त तिवारी द्वारा विभागीय अमले को लेकर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु जॉच के दौरान थाना बरगवां क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गडेरिया में एक ट्रैक्टर क्रमांक MP66A2756 को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए तथा एक टिपर क्रमांक MP66G1569 को खनिज स्टोन डस्ट का ओवरलोड परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ थाना बरगवां परिसर में खड़ा कराया गया है। उपरोक्तानुसार जप्तसुदा कुल 02 वाहनों के विरूद्ध मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। उक्त कार्यवाही में सैनिक रमाकान्त तिवारी, कृष्ण कुमार योगी एवं दीनबन्धू बैगा की भूमिका सराहनीय रही।।