बड़ी खबर

शाजापुर के मक्सी के विवाद में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग के बाद एक की हुई मौत,7 लोग घायल,सभी इंदौर रेफर,की गई भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

ऑपरेशन टाइम्स शाजापुर।। जिले के मक्सी में बुधवार रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग और पथराव भी हुआ। बताया जा रहा है कि उपद्रव में अमजद (40) पिता अजीत खान नाम के शख्स की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल हैं। जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। घटना शहर के बल्डी मोहल्ले की है। जहां दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर चले। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पत्थर फेंके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीड़ को खदेड़ने के लिए मक्सी पुलिस को कई राउंड फायर करने पड़े। इधर सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जिले के चार थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कलेक्टर, एसपी, एसडीएम और तहसीलदार समेत कई अधिकारी भी मक्सी पहुंचे। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। सीएम के निर्देश पर उज्जैन आईजी और कमिश्नर मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार रात को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। उपद्रव में घायल हुए 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था। जिसमें से एक की मौत हो गई।


पथराव में ये हुए घायल—

(1) अरजान (14) पिता आरिफ।

(2) जुनैद खान (45) पिता साबिर खान।

(3) इकबाल खान (48) पिता मुस्तफिर।

(4) अहूजर (24) पिता साबिर।

(5) अल्ताफ (26) पिता साजिद।

(6) अरबाज पिता शकील।

(7) रेहान (15) पिता इरशाद।

यहां से हुई विवाद की शुरुआत—
बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात शहर के बाल्डी मोहल्ले में समीर मेव नाम के युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मारपीट के आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मंगलवार को आरोपी पक्ष के लोग शाजापुर में एसपी ऑफिस पहुंच गए और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। बुधवार रात को हुआ विवाद भी इसी से जुड़ा बताया जा रहा है। विवाद कैसे शुरू हुआ। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मंत्री बोले हर कीमत पर सांप्रदायिक सौहाद्र बनाए रखा जाएगा—
शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि कलेक्टर एसपी से घटना को लेकर चर्चा की है। हर कीमत पर सांप्रदायिक सौहाद्र बनाए रखा जाएगा।विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया। कलेक्टर ऋजु बाफना और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!