बड़ी खबर
पंचतत्व में विलीन हुए IPS हर्षवर्धन, पैतृक गांव में शव के पहुंचते ही मची चीख पुकार, सबकी आँखें हुई नम, SDM पिता ने दी 26 साल के बेटे को मुखाग्नि
IPS हर्षवर्धन की मौत की जांच की मांग: चाचा बोले- सरकारी कार का टायर कैसे फटा


पहली जॉइनिंग के लिए जा रहे थे हर्षवर्धन—
हर्षवर्धन 2023 बैच के IPS अधिकारी थे। उन्होंने हाल ही में मैसूर स्थित पुलिस अकादमी में एक महीने की ट्रेनिंग पूरी की थी। वे हासन में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी पहली जॉइनिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कर्नाटक के हिसार पहुंचते ही सरकारी कार का टायर फट गया। हादसे में उनकी मौत हो गई।

भाई UPSC की कर रहा तैयारी—
IPS हर्षवर्धन सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया फतेहपुर गांव के रहने वाले थे। पूरा परिवार मध्यप्रदेश में रहता था। मृतक IPS अधिकारी के पिता अखिलेश प्रसाद सिंह मध्यप्रदेश में SDM के पद पर कार्यरत हैं। छोटा भाई आनंद वर्धन ने IIT पास किया है। अब वो UPSC की तैयारी कर रहा है। हर्षवर्धन का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ था। वहीं से पढ़ाई की थी।

पिता ने गांव में खुलवाया था पेट्रोल पंप—
हर्षवर्धन के चाचा भूषण सिंह ने बताया कि वो हमारे घर का दीपक था। जो आज बुझ गया। मेरे भाई अखिलेश प्रसाद सिंह कभी-कभी गांव आते थे। इन लोगों ने यहां पर एक पेट्रोल पंप भी खुलवाया था। हर्षवर्धन अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचा था। ग्रामीण आजाद कुमार ने बताया कि ये घटना हम लोगों के लिए बहुत दुखद है। हमने आज अनमोल रत्न खो दिया है। वो जब भी गांव आते थे तो सभी लोगों से मिलते थे। सरल स्वभाव के थे।।