
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। कलेक्ट्रेट कार्यालय सिंगरौली में अधीक्षक भू अभिलेख के पद पर पदस्थ सुवेन्द्र सिंह बघेल को सेवा निवृत्ति होने पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर भावभीन विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला ने श्री सिंह को सेवा निवृत्त होने पर अपनी शुभकामना देते हुये कहा कि शासकीय सेवा मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होने कहा कि राजस्व के दायित्व के लक्ष्यो को पूर्ण करना बड़ी चुनौती होती है। जिसे आप ने अपने सतत प्रयासो से पूर्ण किया है। आपके द्वारा अपने सेवाकाल में दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। हम सब आपके आने वाले जीवन की मंगल कामना करते है। आप स्वास्थ्य रहे दीर्घआयु रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा, देवेन्द्र द्विवेदी, तहसीलदार सविता यादव, अभिषेक यादव, कोषालाय अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक उमेश दुबे, राम नरेश सोनी, प्रताप सिंह, शिवानंद सिंह, सुखदेव कुशवाहा, धीरेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मनफेर, गोविंद चौरसिया, बृजेश पाण्डेय, वैश्वीसरण तिवारी, पटवारी प्रभाकर सिंह, उमेश नामदेव,चन्द्र भान रावत, सीता प्रसाद बैस, प्रवेश धर द्विवेदी, शिवरतन रावत सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।