
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत महिला सुरक्षा शाखा द्वारा रावण दहन स्थल चून कुमारी स्टेडियम में उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के संबंध में जानकारी प्रदाय कर महिलाओं के साथ सम्मान सहयोग व सामान्य का व्यवहार करने की समझाइए देकर जागरूक किया गया। रावण दहन के साथ दिनांक 03/10/2024 से 12/10/2024 तक चलने वाले विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का समापन भी किया गया। दस दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत ज़िले में चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, सदभावना मैच, मैराथन दौड़ , महिला पुलिस पेट्रोलिंग, बैनर, पोस्टर , पम्पलेट, अभिमन्यु कट आउट, सेल्फी पॉइंट, लघु फ़िल्म आदि के माध्यम से पूरे सिंगरौली जिले के समस्त चौकी/थाना मे स्कूल, कॉलेज ,झुग्गी बस्तियों ,गरबा स्थल ,दुर्गा पंडाल , बस स्टैंड, हाट बाजार एवं रेलवे स्टेशन इत्यादि स्थलों में पुलिस मुख्यालय के मंशानुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर जिलावासियों को जागरूक किया गया।
अभिमन्यु अभियान के आयोजन में विशेष योगदान—
उक्त अभियान अभिमन्यु के आयोजन में प्रमुख रूप से नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते , उपनिरी.प्रीति साकेत ,प्र. आरक्षक लवकुश त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय यादव एव समस्त थाना/चौकी प्रभारियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।