तीन ने की आत्महत्या

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सरई थाना के समीपी रेलवे स्टेशन के समीप एक 30 वर्षीय युवक आज बुधवार की रात करीब 8 बजे घर के अन्दर पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बादल साहू पिता स्व. बसंतलाल साहू उम्र 30 वर्ष आज रात करीब 8 बजे साड़ी का फंदा बनाकर पंखे पर लटक गया। फांसी लगाने के कारण अज्ञात है। बिजली टावर के एंगल में युवक फांसी के फंदे पर झूला- सरई थाना क्षेत्र के ग्राम भड़सेड़ा निवासी एक युवक बीती रात बिजली टावर के एंगल में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के अनुसार रामदर्शन प्रजापति पिता विजय प्रजापति उम्र 18 वर्ष निवासी भड़सेड़ा के कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र बीती रात घर से करीब 200 मीटर दूर बिजली टावर के एंगल में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घर के अन्दर फांसी के फंदे पर झूला युवक-थाना बरगवां अंतर्गत ग्राम पोड़ी तृतीय निवासी एक 21 साल का युवक बीती रात घर के अन्दर कमरे में गमछा के सहारे फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पोड़ी तृतीय निवासी रामप्रसाद सिंह गोड़ पिता हरिवंश सिंह गोड़ उम्र 21 वर्ष ने बीती रात कमरे के अन्दर अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया है। घटना की सूचना पर पुलिस आज सुबह स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये मामले की जांच कर रही है।।