ऑटो व बाईक की भिडंत में एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर
सीधी जिले के कमर्जी थानाक्षेत्र की घटना

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। सीधी जिले में सडक़ हादसों का दौर जारी है। गुरुवार के दिन मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे मऊगंज के लिए बाइक सवार जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर व्यक्ति रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज गंभीर हालत में जिला अस्पताल सीधी में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम आशिक सिंह है। जो ग्राम पटौहा का रहने वाला है। वहीं पूरे मामले में कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना आज की है। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी तथा घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भिजवा दिया है। जहां एक व्यक्ति की मौत की भी खबर निकलकर सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।।