क्राइम न्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेश

धर्मपरिवर्तन के लिए दबाब बना रही 3 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईसाई धर्म अपना लो परिवार खुश रहेगा


ऑपरेशन टाईम्स सतना।। मध्य प्रदेश के सतना जिले में धर्म परिवर्तन का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन महिलाओं को हिंदू धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने के आरोप में पकड़ा गया है। मामले में सतना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन महिलाएं लोगों के पास जाकर हिन्दू धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपनाने का प्रचार कर रही थी। लोगों ने जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को दी उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। सतना पुलिस ने महिलाओं पर मामला दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल मध्यप्रदेश के सतना जिले में धर्म परिवर्तन का मामले सामने आया है। पूरा मामला सतना जिले के हनुमान नगर नई बस्ती का है। यहां के निवासी आदर्श त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज करवाई की तीन महिलाएं बस्ती के कुछ लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कर रही हैं। इसपर सतना की कोलगंवा पुलिस ने मामले पर तीन महिलाओं पर कार्रवाई की। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान अर्चना साकेत, पार्वती साकेत और सोनू साकेत है। तीनों आरोपी महिलाएं सतना की निवासी है।

पीड़ित सतना निवासी आदर्श त्रिपाठी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि हनुमान नगर नई बस्ती तरफ में उसे तीन महिलाएं मिली। उन्होंने उससे कष्टों के बारें मे पूंछा तो पीड़ित ने बताया कि मेरे पिता जी की तबीयत खराब रहती है। तब उन महिलाओं ने तीन पर्चे दिए और बोली कि तुम ईसाई धर्म अपना लो। महिलाओं ने कहा कि प्रभू ईशू की प्रार्थना में आया करो तो तुम्हारी सारी दुख तकलीफ दूर हो जाएगी। हिन्दू धर्म में रहोगे तो तुम्हारे पूरे परिवार का विनाश हो जाएगा। प्रभू ईशू तुम्हारे पिता जी की तबीयत ठीक कर देंगे। इतने में युवक को शक हुआ कि ये महिलाएं शर्म परिवर्तन करवा रही है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं पर धारा 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधनियम 2021 के तहत अपराध पंजीबध्द कर जेल भेज दिया है। वहीं सतना कोलगंवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि हमारे पास शिकायत आयी थी कि तीन महिलाएं प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाब बना रही है। इस पर हमने मामला दर्ज कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!