गोविंदगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हिमाली पाठक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी गोविंदगढ़ गौरव पाण्डेय (ढुक्कस्) के नेतृत्व में थाना गोविंदगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। दिनांक 03 मार्च 2025 को फरियादी पवन द्विवेदी (उम्र 20 वर्ष) निवासी संजय नगर थाना समान जिला रीवा थाना गोविंदगढ़ पहुंचे और आरोप लगाया कि मयंक शुक्ला, विष्णू उर्फ संजू पाठक और अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसकी स्कूटी को तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने मारपीट करते हुए फरियादी पर पिस्टल से फायरिंग भी की। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और थाना गोविंदगढ़ में अपराध क्रमांक 58/2025 धारा 109(1), 126(2), 324(4), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी—
(1) मयंक शुक्ला (उम्र 24 वर्ष) पिता जागेन्द्र शुक्ला निवासी खौर थाना बिछिया (2) विष्णू उर्फ संजू पाठक (उम्र 23 वर्ष) पिता राकेश पाठक निवासी कठहा थाना अमरपाटन जिला मैहर दोनों आरोपियों को आज 04 मार्च 2025 को माननीय न्यायालय रीवा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका—
थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय, उप निरीक्षक निशा खूता, सहायक उप निरीक्षक सुनील पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 233 बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक केमला, आरक्षक 1025 नीरज पाण्डेय, आरक्षक 686 कौशलेन्द्र सिंह परिहार, सैनिक 55 विनीत शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।