बड़ी खबर
पिट गए नेती जी के लाडले… नगर पालिका उपाध्यक्ष के नाती ने समर्थकों के साथ की अध्यक्ष के बेटे की पिटाई

ऑपरेशन टाईम्स मुरैना।। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से मारपीट की घटना सामने आई है। जहां नगर पालिका उपाध्यक्ष के नाती ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे को पीट दिया। अब सोशल मीडिया पर मारपीट की वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने नपा उपाध्यक्ष के नाती सहित अन्य दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। यह घटना पोरसा थाना क्षेत्र के अटेर रोड की है। दरअसल पोरसा नगर पालिका में डिवाइडर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका निरीक्षण करने नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे अशोक तोमर सीएमओ के साथ पहुंचे थे। इस दौरान निर्माण कार्य को लेकर नपा उपाध्यक्ष के नाती अमन तोमर सहित दो अन्य लोगों ने अध्यक्ष के बेटे की पिटाई कर दी।।