1 किलो 198 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपीयों को बंधौरा चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचन पर एक किलो 198 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। मिली जानकारी के मुताबिक बंधौरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रजमिलान का सीताशरण साहू व दिनेश सिंह अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखे हुये है। सूचना की तस्दीक करने हेतु चौकी प्रभारी बधौरा व पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थानो पर जाकर घेराबंदी कर तलासी ली गई तो आरोपी सीताशरण साहू पिता सुकृत साहू उम्र 68 वर्ष निवासी ग्राम रजमिलान बरवाटोला थाना माडा जिला सिंगरौली (म.प्र.) के कब्जे से 519 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8,000/ रूप्ये व आरोपी दिनेश सिंह पिता नारेन्द्र सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम रजमिलान थाना माडा जिला सिंगरौली (म.प्र.) के कब्जे से 676 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 10,000/ रूप्ये का जप्त किया गया। आरोपियों का यह कृत्य धारा 8/20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी सीताशरण साहू व दिनेश सिंह के विरूद्ध चौकी बधौरा में अपराध क्र. 601,602/ 24 धारा 8/20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बी.एल. बंशल प्रआर. मनीष शुक्ला, आरक्षक पुष्कर पोरवाल व आर. रामरजा व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।